कांग्रेस ने 55 वर्षो तक किसानों का शोषण किया : पवन सैनी

संवाद सूत्र बाबैन भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 06:33 AM (IST)
कांग्रेस ने 55 वर्षो तक किसानों का शोषण किया : पवन सैनी
कांग्रेस ने 55 वर्षो तक किसानों का शोषण किया : पवन सैनी

संवाद सूत्र, बाबैन : भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच किसानों की आय को दोगुना करना है और भाजपा सरकार की प्राथमिकता किसानों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से किसान समान निधि योजना के तहत दो हजार रुपये देने का काम किया है।

उन्होंने यह बात किसान रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। डा. पवन सैनी ने कहा कि पिछले काफी दिनों से विपक्षी पार्टी और किसान संगठन तीन कृषि कानून को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे है। तीन कृषि कानून से किसान व व्यापारियों का रति भर भी नुकसान नहीं हुआ है। क्योंकि सरकार ने तय किया है कि जो एमएसपी पर पहले सरकार खरीद करती थी, वैसे ही आगे भी एमएसपी पर सरकार खरीद करेगी। उन्होंने कहा कि आज मंडी में सुरजमुखी की आवक हो रही है। सुरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5850 रुपये है। लेकिन प्राइवेट व्यापारी सुरजमुखी की फसल को 6300 रुपये प्रति क्विंटल खरीद कर रहा है। इससे सीधा किसान को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के तीन कृषि कानून ऐसे ही है। अगर कोई भी किसान अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक भाव पर बेच रहा है तो वह उसे बेच सकता है। कांग्रेस ने पिछले 55 वर्षो में किसानों का शोषण कर उसे दबाने का काम किया है। वहीं किसानों की वोट बटोरने का का काम किया। उसका आंकलन करना चाहिए। इस मौके पर मंडल प्रधान जस्सी हमीदपुर, डिपल सैनी, सूर्या सैनी, सुरेश कश्यप, विकास शर्मा जालखेड़ी, जगमाल सिंह व भीम सिंह बेरथला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी