आसमान में छाए बादल, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

आसमान में छाए बादलों ने ठंड एकायक बढ़ा दी है। ऐसे में लोग घरों व दुकानों में दुबके रहे। दुपहिया पर निकलने वालों की भी संख्या कम रही। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार शाम ढलने से पहले ही सूने होने लगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:11 AM (IST)
आसमान में छाए बादल, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी
आसमान में छाए बादल, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : आसमान में छाए बादलों ने ठंड एकायक बढ़ा दी है। ऐसे में लोग घरों व दुकानों में दुबके रहे। दुपहिया पर निकलने वालों की भी संख्या कम रही। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार शाम ढलने से पहले ही सूने होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड अपना रौद्र रूप दिखाएगी। दिसंबर महीने के पहले ही दिन ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया। बीते महीने लोग दिन के समय जिस धूप का मजा लेते रहे वह बादलों के कारण एकायक ढक गया। सवेरे के समय कोहरा भी छाया रहा। दिन भर धूप न निकलने से तापमान नीचे ही रहा। ठंड का असर इस कद्र रहा कि अंबाला हिसार हाइवे पर ढाबों व रेस्टोरेंट पर रुकने वालों की संख्या काफी कम रही। दुपहिया वाहन पर शहरों की ओर निकलने वालों की भी संख्या में कमी नजर आई। बाजारों में भी ग्राहक नदारद रहे। अधिकांश दुकानदार दुबके बैठे रहे। शाम को बाजार समय से पहले ही बंद हो गया।

अब और बढ़ेगी ठंड

अधिकांश दुकानदार दिन ढलते ही घरों को निकल लिए। माना जा रहा है कि अब ठंड अधिक बढ़ेगी। मौसम विभाग ने भी बरसात के आसार बता कर ठंड बढ़ने का इशारा कर दिया है। वहीं किसानों का कहना है कि इस समय ठंड अधिक होनी चाहिए ताकि गेहूं की फसल की बेहतर पैदावार हो सके।

जिले में एक कोरोना पाजिटिव मरीज रिकवर, एक एक्टिव केस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

बुधवार को एक मरीज को रिकवरी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं जिले में अब एक कोरोना एक्टिव केस है। बुधवार को किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव नहीं आई है।

कार्यकारी जिला सिविल सर्जन डा. अनुपमा ने कहा कि अभी तक लिए गए 578192 में से 554924 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में पाजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.38 है और सैंपल पाजिटिव रेट घटकर 3.84 पर पहुंच गया है। जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1169 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 1113 व रैपिड एंटीजन के 56 सैंपल हैं। बुधवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है और एक मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 22153 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21795 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी