गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन पहुंचा धर्मनगरी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान न

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:43 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:43 AM (IST)
गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन पहुंचा धर्मनगरी
गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन पहुंचा धर्मनगरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन कुरुक्षेत्र शहर के गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं से रवाना हुआ। नगर कीर्तन शुरू होकर पुराना बस अड्डा, मोहन नगर, पिपली, लाडवा रोड से मथाना, हरनौल से होकर गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं सुढल में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचेगा।

एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित यह नगर कीर्तन 20 मार्च को श्रीअमृतसर साहिब से शुरू हुआ था। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर यह नगर कीर्तन देश की राजधानी में दिल्ली के बाद प्रदेश के कई जिलों से होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचा है। इससे पहले 14 अप्रैल को गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तरावड़ी से नीलोखेड़ी, रायेपुरम, बहरसाल, भादसों, इंद्री, गढ़ी जट्टां, ब्रह्मसरोवर के निकट से होते हुए कुरुक्षेत्र शहर के गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौंवी कुरुक्षेत्र में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचा था। इस दौरान एसजीपीसी कार्यकारिणी समिति के मैंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी सदस्य जत्थेदार तजिदरपाल सिंह लाडवा, एडिशनल सैकेटरी डा. परमजीत सिंह सरोहा, शिरोमणि अकाली दल कुरुक्षेत्र के जिला प्रधान जरनैल सिंह बोढी, राजिदर सिंह सोढी, एसजीपीसी सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, सिख मिशन हरियाणा प्रभारी एवं प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी मंगप्रीत सिंह, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिदर सिंह, तजिदर सिंह मक्कड़, परमजीत सिंह मक्कड़, सब ऑफिस के इंटरनल एडिटर बेअंत सिंह, कानूनी सलाहकार राजपाल सिंह ने शीश नवाया।

chat bot
आपका साथी