प्रदेश स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता एक को, नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी लेंगे भाग

प्रदेश में एक अक्टूबर से राज्य स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता शुरू की जा रही है जिसमें प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके बाद छह अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:33 AM (IST)
प्रदेश स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता एक को, नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी लेंगे भाग
प्रदेश स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता एक को, नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी लेंगे भाग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश में एक अक्टूबर से राज्य स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता शुरू की जा रही है, जिसमें प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके बाद छह अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिले से विजेता प्रतिभागी मंडल व राज्य स्तर पर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री कंवरपाल गुर्जर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग एवं हरियाणा कला परिषद की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में अक्सर छात्र-छात्राओं व युवाओं को सरकार की ओर से जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों के प्रति उदासीन पाया गया है। जिसके कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। अगर बच्चे स्कूल स्तर पर ही प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखेंगे तो आगे भविष्य में वे अपने समाज को इसका लाभ दिला सकते हैं। पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रदेश सरकार की जनकल्याण में लागू योजनाओं का चित्रण कर आम जनमानस को अवगत करवाएंगे।

नशे के विरुद्ध निकाली साइकिल यात्रा

कुरुक्षेत्र, (विज्ञप्ति) : प्रयास संस्था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला के साथ साइकिल यात्रा निकाली गई। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा के

नेतृत्व और प्रयास संस्था के कोषाध्यक्ष कर्म चंद की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यशाला में शिक्षक और विद्यार्थियो ने भाग लिया। उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव व नशे से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यदि आज भी हम सचेत नहीं हुए तो इसके भयंकर दुष्परिणाम होंगे क्योंकि नशे का सेवन और व्यापार न केवल असामाजिक तत्व कर रहे हैं, अपितु महिलाओं की भागीदारी भी प्रचलन में है। कार्यक्रम के अंत में डा. अशोक कुमार वर्मा और कर्म चंद की अगुवाई में विद्यार्थियों की नशा मुक्ति जागरूकता पर एक साइकिल रैली भी निकाली गई। विद्यालय के प्रभारी कुलदीप सिंह ने सेमिनार करने पर प्रयास संस्था का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस अवसर पर कुलविदर, प्रवीण घई, प्रवीण सिंह, सतीश कुमार, मनोज वर्मा, ऋषिपाल, मीनू, मनीषा, पूनम, अनामिका, मीना जास्ट व सुलोचना मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी