कोविड-19 में उत्कृष्ट सेवाओं पर शुगर मिल के अधिकारी सम्मानित

कुरुक्षेत्र शाहाबाद सहकारी चीनी मिल गन्ना पेराई के बाद अब कोविड-19 के मरीजों को निजात दिलाने के लिए मैदान में उतर आया है। मिल में 25 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के साथ ऑक्सीजन सप्लाई और दूसरे कार्यों में लगातार काम कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:37 AM (IST)
कोविड-19 में उत्कृष्ट सेवाओं पर शुगर मिल के अधिकारी सम्मानित
कोविड-19 में उत्कृष्ट सेवाओं पर शुगर मिल के अधिकारी सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद सहकारी चीनी मिल गन्ना पेराई के बाद अब कोविड-19 के मरीजों को निजात दिलाने के लिए मैदान में उतर आया है। मिल में 25 बेड का कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के साथ ऑक्सीजन सप्लाई और दूसरे कार्यों में लगातार काम कर रहा है।

मिल के एमडी एवं एसडीएम शाहाबाद विरेंद्र चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। मुख्य लेखा अधिकारी दीपक खटोड, अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुनीश अग्रवाल, सतबीर सिंह, गन्ना प्रबंधक जसविद्र सिंह ढींढसा, मुख्य रसायनविद दीपक गोयल, व तकनीकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। विरेंद्र चौधरी ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र 12 नवंबर को शुरू किया गया। यह सात मई तक लगातार चला। मिल ने 76.81 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई कर 8.34 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। शाहाबाद चीनी मिल की रिकवरी प्रदेश में अव्वल रही। मिल प्रबंधन ने 31 मार्च तक का किसानों को भुगतान कर दिया है।

अब कोरोना प्रबंधन में उतरी टीम

मिल के एमडी विरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके पास शाहाबाद एसडीएम का भी चार्ज है। कोविड-19 की नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस कार्य में भी शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान मिल रहा है। मिल में 25 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें दाखिल मरीजों को दवा व खाने से लेकर हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें कस्बे की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का विशेष योगदान मिल रहा है। इस मौके पर मुख्य लेखा अधिकारी दीपक खटोड़, यशवीर दलाल, वीके कनौजिया व कर्ण सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी