दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में 25 यात्री कर सकेंगे सफर

दिल्ली और राजस्थान सरकार सहित चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज की बसों में भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इन प्रदेशों में जाने वाली बसों में 25 यात्री सफर कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र डिपो से 40 से 45 बसें यहां से जाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:51 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:51 AM (IST)
दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में 25 यात्री कर सकेंगे सफर
दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ जाने वाली बसों में 25 यात्री कर सकेंगे सफर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दिल्ली और राजस्थान सरकार सहित चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोडवेज की बसों में भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इन प्रदेशों में जाने वाली बसों में 25 यात्री सफर कर सकेंगे। कुरुक्षेत्र डिपो से 40 से 45 बसें यहां से जाती हैं।

ड्यूटी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना 18 बसें, राजस्थान 2 और चंडीगढ़ में 22 बसें आवाजाही कर रही है। इन सभी बसों में कार्यरत चालक-परिचालकों को 25 यात्रियों सहित दिल्ली, राजस्थान व चंडीगढ़ में प्रवेश करने के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं। वहीं रोडवेज बस का चालान कटने की स्थिति में चालक-परिचालक से ही चालान का भुगतान करवाया जाएगा। लॉकडाउन वाले नियम दोबारा से लागू

रोडवेज बसों में दोबारा से लॉकडाउन वाले नियमों को दोबारा से लागू कर दिया गया है। अब रोडवेज बसों में यात्रियों के मुंह पर मास्क जरूरी कर दिया गया है। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें बस में नहीं बैठाया जाएगा। दिल्ली, राजस्थान व चंडीगढ़ प्रशासन के आदेशों के बाद रोडवेज बस 50 फीसदी यात्रियों के साथ प्रवेश करने की अनुमति दी है। यात्रियों का मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके बिना यात्रियों को बस में नहीं बैठाया जाएगा। रोडवेज बसों में लॉकडाउन के नियम लागू कर दिए गए है। एक बस में 25 यात्री सफर कर सकेंगे। यह अभी दिल्ली, राजस्थान व चंडीगढ़ जाने वाली बसों के लिए किया गया है। लोकल व अन्य रूटों की बसों में मास्क पहनना अनिवार्य किया है।

अशोक मुंजाल, डिपो महाप्रबंधक, कुरुक्षेत्र

chat bot
आपका साथी