पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय व भाजपा नेत्री रीता गोयल के निवास पर मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय व भाजपा नेत्री रीता गोयल के निवास पर मनाई। सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, विमुक्त घुमंतू बोर्ड के वाइस चेयरमैन जयसिंह पाल, जिला महामंत्री सुशील राणा ने उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका युवा दीनदयाल के जीवन में उस समय एक क्रांतिकारी मोड़ आया, जब वह 1937 में पढ़ाई के लिए कानपुर गए और वहां उनका संपर्क राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ। बस थोड़े समय बाद ही उन्हें आभास होने लगा कि उन्हें जीवन का ध्येय मिल गया है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय हमारे महापुरुष थे जो समाज के अंतिम व्यक्ति का भी उत्थान चाहते थे। उनके इस स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। इस दौरान सुनील चन्द्रभानपुर, उपाध्यक्ष रोशन बेदी, सचिव रेणू खुग्गर, कोषाध्यक्ष अजय गोयल, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, आइटी प्रमुख विक्रम शर्मा, मोर्चों के जसविद्र बहादुरपुरा, अध्यक्ष परमजीत कश्यप, पृथ्वी सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा मौजूद रहे।

गांव रामशरण माजरा में स्वास्थ्य जांच शिविर 27 को

संवाद सहयोगी, बाबैन : राजकीय उच्च विद्यालय रामशरण माजरा में सांसद आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 सितंबर रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न बीमारियों के अनुभवी डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां प्रदान करेंगे। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबैन के चिकित्सा प्रभारी डा. ऋषि सैनी ने दी।

chat bot
आपका साथी