सूने पड़े मकान से पांच लाख की नकदी चोरी

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाना पुलिस के अंतर्गत गांव मदनपुर में एक सूने मकान से पांच लाख की नकदी चोरी कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 06:10 AM (IST)
सूने पड़े मकान से पांच लाख की नकदी चोरी
सूने पड़े मकान से पांच लाख की नकदी चोरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद थाना पुलिस के अंतर्गत गांव मदनपुर में एक सूने मकान से पांच लाख की नकदी चोरी कर ली गई। मकान मालिक नाम चर्चा घर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी मायका गई हुई थी। शाहाबाद थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मान सिंह ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी दो लड़किया शादी शुदा हैं और लड़का विदेश गया हुआ है। घर में वह और उसकी पत्नी रहते हैं। उसकी पत्नी भी अपने मायके गई हुई है। वह 24 सितंबर की रात को करीब 10:45 बजे घर से नाम चर्चा घर जैनपुर चला गया था। वह रात करीब एक बजे घर वापस आया। उसने घर से कुछ आवाज सुनाई दी तो अपने भाई गुरनाम सिंह को बुलाया। उन्होंने मकान में जाकर देखा तो कोई नहीं मिला। उसका भाइ गुरनाम सिंह अपने घर वापस चला गया था। उसने अपने कमरे में रखे लोहे के बक्शे को देखा तो उसमें से पांच लाख रुपये चोरी मिले। पुलिस को शुक्रवार 25 सितंबर को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शिकायत लेकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी