दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी पुलिस के आदेश पर पिहोवा शहर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष क पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:52 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:52 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सूत्र, पिहोवा : एसपी पुलिस के आदेश पर पिहोवा शहर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुराल पक्ष क पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पिहोवा निवासी चैन शर्मा ने कहा पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी बहु समाना गौरव शर्मा के साथ 18 अक्टूबर 2020 को हुई थी। शादी में उसके अभिभावकों ने अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। उसके बावजूद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने मायके से मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इसने असमर्थता जताई तो वे लोग उससे मारपीट करने के साथ उसे प्रताड़ित करते थे। एक दिन उसने अपने पति को किसी अन्य लड़की से फोन पर बात करते पकड़ लिया। पूछने पर उसके पति ने उससे मारपीट करते हुए कहा कि वह उससे काफी समय से प्यार करता है और अब वह उससे ही शादी करेगा। जब उसने यह बात अपने ससुर सुखविद्र शर्मा व सास अमृत बाला से बताई तो वे लोग अपने बेटे को समझाने की बजाए उससे ही मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार उसकी दोनों ननदें अक्सर अपने मायके आती रहती है। वे दोनों भी उसके पति व सास ससुर को उसके प्रति उकसाती रहती है कि वे उससे अपने मायके से मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाते रहे। इस बारे कई बार पंचायतें भी हुई, मगर वे नहीं माने। इससे तंग आकर उसने इसकी शिकायत एसपी से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी