रास्ते को लेकर विवाद में महिला सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज

जिदल ग्लोबल सिटी और उसके साथ लगती ग्रीन होम इंफ्रा कालोनी के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में सेक्टर पांच पुलिस ने एक महिला सहित 15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विष्णु कालोनी निवासी नवकेतन गोयल की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:57 PM (IST)
रास्ते को लेकर विवाद में महिला सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज
रास्ते को लेकर विवाद में महिला सहित 15 के खिलाफ मामला दर्ज

- मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिदल ग्लोबल सिटी और उसके साथ लगती ग्रीन होम इंफ्रा कालोनी के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में सेक्टर पांच पुलिस ने एक महिला सहित 15 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। विष्णु कालोनी निवासी नवकेतन गोयल की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले करीब दो माह से जिदल ग्लोबल सिटी के साथ लगती कालोनी में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पहले ग्रीन होम इंफ्रा को लाइसेंस जारी होने में हो रही देरी के चलते मामला लटक गया था। लाइसेंस जारी होने पर ग्रीन होम इंफ्रा की ओर से सड़क का निर्माण शुरू किया तो जिदल ग्लोबल सिटी की वेलफेयर एसोसिएशन अदालत में चली गई। अदालत में सुनवाई होने पर अदालत ने 30 नवंबर को एसोसिएशन की स्टे के याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद ग्रीन होम इंफ्रा ने नियमानुसार सड़क बनानी शुरू कर दी थी। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर एसोसिएशन की अध्यक्ष और कई अन्य सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भी मामला शांत न होने पर देर सायं नवकेतन गोयल ने एसोसिएशन की अध्यक्ष और 15 अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी। मामला दर्ज कर जांच शुरू

सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र वालिया ने बताया कि नवकेतन गोयल की शिकायत पर महिला सहित 15 अन्य खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी