धमकी देने के आरोप में तीन पर केस

शाहाबाद थाना पुलिस ने एक महिला को जातिसूचक शब्द कहने और धमकियां देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:43 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:43 AM (IST)
धमकी देने के आरोप में तीन पर केस
धमकी देने के आरोप में तीन पर केस

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद थाना पुलिस ने एक महिला को जातिसूचक शब्द कहने और धमकियां देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव रावा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में मनरेगा का काम लगा हुआ है। जिसमें उनके गांव के 60-70 लोग मजदूरी कर रहे हैं। गांव के कुलदीप, बोहती देवी व सुरजीत उसकाो पिछले काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसको जातिसूचक शब्द कहे व गाली गलोच की। 25 अगस्त को भी वह मनरेगा के तहत जोहड़ की सफाई का कार्य कर रहे थे। उसी समय कुलदीप, उसकी मां व उसका पिता मौके पर आए और उन्हें दोबारा गाली गलोच की व जातिसूचक शब्द कहे। उसको मजदूरी के पैसे रोकने की धमकी भी दी।

मारपीट करने के आरोप में चार पर केस

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद थाना पुलिस ने मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव जंधेड़ी निवासी एक महिला ने बताया कि चार पांच दिन पहले गांव रामगढ़ निवासी दीपांशु अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर उनके घर आया। उसने बताया कि शिकायतकर्ता के लड़के से आपस का लेन देन है। उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जताई तो वह धमकी देकर चले गए। 29 अगस्त को दोपहर के समय दीपांशु अपने साथ चार अन्य लोगों को लेकर उनके घर पर आया। उस समय घर पर शिकायतकर्ता व उसके माता पिता थे। आरोपितों ने उनको गाली गलोच करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की। उसे घसीटना शुरू कर दिया। जब उसके माता पिता उसे छुड़ाने के लिए बाहर आए तो आरोपितों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। उसके पिता ने जान जोखिम में डालकर उसे बचाया। आरोपित मामला बढ़ते देख उनको धमकी देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी