घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लाडवा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर घर में जबरदस्ती घुसकर कर अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को नामजद कर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:20 AM (IST)
घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर घर में जबरदस्ती घुसकर कर अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को नामजद कर नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गांव डूडी निवासी एक महिला ने लाडवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 23 जुलाई को उसका पति किसी काम से अंबाला और उसका ससुर खेतों में गए हुए थे। वह अपनी सास व बच्चों के साथ घर पर ही थी। सायं छह बजे कुछ लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए। जिसमें गांव बारनी निवासी राजिद्र व डूडी निवासी सिन्नू सहित सात अन्य लोग थे। शिकायतकर्ता ने उसके घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौच किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि राजिद्र व सिन्नू ने उसे बालों से पकड़ कर नीचे गिरा दिया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोपित उसके बाड़े में भैंस खोलकर ले गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन भी किया, लेकिन उस समय फोन नहीं मिला। उसके पति ने इसकी शिकायत एसपी व डीएसपी को दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपितों को रिश्तेदार लाडवा थाना पुलिस में तैनात है। जिस कारण पहले भी उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। लाडवा थाना पुलिस प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कहा, किसी भी आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी