कैंटर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत

शाहाबाद में गांव खरींडवा के पास कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक शाहाबाद शुगर मिल में गन्ना देकर वापस आ रहा था। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:43 AM (IST)
कैंटर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत
कैंटर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : शाहाबाद में गांव खरींडवा के पास कैंटर और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक शाहाबाद शुगर मिल में गन्ना देकर वापस आ रहा था। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बाबैन के गांव मरचेहड़ी के हाकम सिंह ने बताया कि वह और उसका भतीजा प्रवीण शाहाबाद शुगरमिल में गन्ना डालने के लिए आए हुए थे। जब वह गन्ना डालकर वापस अपने गांव में जा रहे थे तो गांव खरींडवा के नजदीक एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उनकी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इससे उसका भतीजा प्रवीण बुरी तरह से घायल हो गया। उन्होंने राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल प्रवीण को शाहाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उसको एक निजी अस्पताल में लेकर गए। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी