नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक

ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा मुस्कान ने नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। विजेता छात्रा का स्कूल परिसर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 06:02 PM (IST)
नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक
नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में हासिल किया कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा मुस्कान ने नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। विजेता छात्रा का स्कूल परिसर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

प्रिसिपल डा. सुमिता ठाकुर ने बताया कि 20 से 22 मार्च तक मेरठ में चली नार्थ जोन राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा मुस्कान ने जूनियर वर्ग के 400 मीटर और 100 मीटर हर्डल दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें मुस्कान खांबरा ने कांस्य पदक जीता है। शैक्षिक निदेशिका रितू दुआ ने बताया कि ग्रीन फील्ड स्कूल विद्यार्थियों के चहूमुखी विकास के लिए हमेशा अग्रसर है। यहां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा रहे है। छात्रा की जीत पर संस्थान निदेशक रोशन लाल गुप्ता ने छात्रा, स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी