नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने एक नाबालिग को एक सैलून में ले जाकर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 06:13 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 06:13 AM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना कृष्णा गेट पुलिस ने एक नाबालिग को एक सैलून में ले जाकर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना कृष्णा गेट के एक महिला शिकायत दी थी कि उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है और वह मंगलवार को अपनी सहेली के घर नोट्स लेने गई थी। जब देर शाम को उसकी बेटी घर वापस लौटी तो उसकी तबीयत खराब थी। उसके पूछने पर बेटी ने बताया कि पानीपत निवासी राहुल व थानेसर निवासी भावुक ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है।

महिला की शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी को सौंपी गई थी। महिला उप निरीक्षक ने पीड़िता का डाक्टरी परिक्षण करवाया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान अंकित करवाए। प्रबंधक थाना कृष्णा गेट उप निरीक्षक सुनील दत्त, प्रभारी चौकी सुभाष मंडी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, शेर सिंह व उप निरीक्षक कमलेश कुमारी ने दोनों आरोपितों को काबू करके गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी