भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने गोवंश चिकित्सालय में भेंट किया 30 क्विंटल तूड़ी

कुरुक्षेत्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने कहा गाय गीता और सरस्वती समाज की उन्नति और कल्याण की सबसे बड़ी कारक है । गाय वैतरणी है। इसकी सेवा और पूजन करने वाला मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:43 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:43 AM (IST)
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने गोवंश चिकित्सालय में भेंट किया 30 क्विंटल तूड़ी
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष ने गोवंश चिकित्सालय में भेंट किया 30 क्विंटल तूड़ी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने कहा गाय गीता और सरस्वती समाज की उन्नति और कल्याण की सबसे बड़ी कारक है । गाय वैतरणी है। इसकी सेवा और पूजन करने वाला मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है।

उन्होंने ये बात सोमवार कोजीटी रोड स्थित गोवंश चिकित्सालय में 30 क्विंटल तूड़ी देने के बाद कही। गोशाला एवं चिकित्सालय के सरंक्षक गोपाल दास और प्रधान नेम कुमार जैन ने उनका आभार जताया। रूबल शर्मा ने कहा कि वेद और पुराणों में भी गाय की महिमा का बखान किया गया है। हिदू धर्म मे गाय की पूजा का विशेष महत्व है। प्रदेश सरकार ने गायों के सरंक्षण और सेवा के उद्देश्य से गोसेवा आयोग का गठन किया है। इसके माध्यम गोशालाओं को आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है। सरकार के गंभीर होने पर गोशाला और गोवंश की स्थिति में सुधार हुआ है। सड़क पर गोवंश बेसहारा नहीं नजर आता। इनको तुरंत गोशालाओं में ले जाकर सेवा की जा रही है।

होशियार सिंह किरमिच बने जजपा के प्रदेश सह सचिव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : होशियार सिंह किरमच को जननायक जनता पार्टी में प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला, महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का आभार जताया है। होशियार लंबे समय से चौटाला परिवार के समर्थक होने के साथ साथ कई बड़े छोटे पदों पर रहते हुए पार्टी में जिम्मेदारी का निर्वहन करते आएं हैं। इससे पूर्व होशियार सिंह किरमिच जजपा के थानेसर हलका के अध्यक्ष थे और इनेलो में जिला महासचिव रहे हैं। होशियार सिंह कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चुनाव में जनता को किए गए वायदों को पूरा कर रहे हैं। गठबंधन सरकार 36 बिरादरी को साथ लेकर चल रही है। अब कोरोना की लड़ाई में पार्टी हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। हलका स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी