भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

बाबैन बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में भाजपा के युवा मोर्चा की एक बैठक मंडल प्रधान उत्सव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस में बाबैन मंडल की युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 07:38 AM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 07:38 AM (IST)
भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित
भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी गठित

संवाद सूत्र, बाबैन : बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में भाजपा के युवा मोर्चा की एक बैठक मंडल प्रधान उत्सव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस में बाबैन मंडल की युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में भाजपा बाबैन मंडल के प्रधान जस्सी हमीदपुर शामिल हुए।

युवा मोर्चा के बाबैन मंडल प्रधान उत्सव शर्मा बताया कि बाबैन मंडल की युवा मोर्चा के नई कार्यकारिणी में कपिल बेरथला व सुरेश सैनी को युवा मोर्चा के बाबैन मंडल उपाध्यक्ष, नरेंद्र काहनगढ़ व विकास सैनी को महामंत्री, गौरव शर्मा व सुमित कुमार को मंडल सचिव, अनुप रावल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप रामपुरा, संदीप नखरोजपुर, महिपाल बेरथला, विरेंद्र सुनारियों, कौशल सैनी बाबैन, रविन्द्र कश्यप, सुशील संघौर व प्रशांत शर्मा को युवा मोर्चा का सदस्य नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री पवन सैनी, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

एजुसेट चौकीदारों ने कृष्ण बेदी को सौंपा ज्ञापन

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : एजुसेट चौकीदारों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में साल 2007 से एजुसेट चौकीदार कार्यरत हैं। चौकीदार स्कूलों में 18 से 24 घंटे काम करते हैं। इसके बाद भी उन्हें सात हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इससे परिवार का पालन पोषण नहीं हो पाता। उनका मानदेय बढ़ाने और ड्यूटी टाइम कम किया जाएं। इस मौके पर रघुबीर सिंह, पवन कुमार, विजय कुमार, कर्मबीर, संजय कुमार, राजिद्र सिंह, राजकुमार व जितेंद्र मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी