भाजपा ने कार्यालय में किया हेल्प डेस्क शुरू, सुबह आठ से रात 10 बजे तक रहेगा एक्टिव

कुरुक्षेत्र भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना महामारी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया है। इसे सेक्टर-13 स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापित किया है। यह सुबह आठ रात्रि 10 बजे तक एक्टिव रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:45 AM (IST)
भाजपा ने कार्यालय में किया हेल्प डेस्क शुरू, सुबह आठ से रात 10 बजे तक रहेगा एक्टिव
भाजपा ने कार्यालय में किया हेल्प डेस्क शुरू, सुबह आठ से रात 10 बजे तक रहेगा एक्टिव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना महामारी में प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया है। इसे सेक्टर-13 स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापित किया है। यह सुबह आठ रात्रि 10 बजे तक एक्टिव रहेगा।

सांसद नायब सिंह सैनी मंगलवार को सेक्टर-13 भाजपा कार्यालय में भाजपा हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, महामंत्री सुशील राणा व मंडलाध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने विधिवत रूप से भाजपा हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन नंबर का शुभारम्भ किया। सांसद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिन पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के माध्यम से सभी मोर्चों के अध्यक्षों को कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सेवा और आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के दिशा-निर्देश दिए थे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालयों पर जिला कार्यालय में हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन शुरू की है।

प्रत्येक व्यक्ति तक हर संभव मदद

सांसद ने कहा कि 2020 में कोरोना वैश्विक महामारी में सरकार ने लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का काम किया और आर्थिक पैकेज भी जारी किया। महामारी की दूसरी लहर अब फिर शुरू हो गई है। संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है और हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को दवा, राशन, दूध और एंबुलेंस की व्यवस्था करवाने में मदद की जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा मंडियों में किसानों को सैनिटाइजर और मास्क भी वितरित करेगा। इस मौके पर युवा नेता साहिल सुधा, रवि बतान, रामकिशन, चिरजिवी, हरीश अरोड़ा, रामदत्त, लवली, विनित क्वात्रा, विनित बजाज, नवाब अली व विक्रम शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी