भाजपा के जिला कार्यालय का आज होना था शिलान्यास, बरोदा उप-चुनाव के चलते टाला

भाजपा के सेक्टर-8 में नए कार्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम टाल दिया गया है। पहले यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर को तय किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:12 AM (IST)
भाजपा के जिला कार्यालय का आज होना था शिलान्यास, बरोदा उप-चुनाव के चलते टाला
भाजपा के जिला कार्यालय का आज होना था शिलान्यास, बरोदा उप-चुनाव के चलते टाला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भाजपा के सेक्टर-8 में नए कार्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम टाल दिया गया है। पहले यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर को तय किया था। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ इसमें मुख्यातिथि थे। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष समेत भाजपा के तमाम नेताओं के बरोदा उप चुनाव में व्यस्त होने के चलते कार्यालय शिलान्यास का कार्यक्रम टाला गया है। अब दिवाली के बाद इसका कार्यक्रम तय किया जाएगा।

भाजपा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में जिला कार्यालय बनाने जा रही है। हालांकि कई जिलों में पहले से ही कार्यालय हैं, लेकिन कुछ जिले बाकी हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक पार्टी का जिला कार्यालय नहीं था। किराये के भवन में कार्यालय चल रहा है। अब अपना कार्यालय बनाने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा ने एचएसवीपी से ली जगह

भाजपा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से कार्यालय के लिए सेक्टर-8 में जगह निर्धारित रेट पर ली है। यह करीब 2400 वर्ग गज है और 12 हजार प्रति वर्ग स्कवेयर फीट के हिसाब से जमीन ली है। यह जमीन करीब पौने तीन करोड़ रुपये की है। इसके साथ डा. आंबेडकर भवन है।

2015 से कार्यालय बनाने की तैयारी

भाजपा 2015 से अलग पार्टी कार्यालय बनाने की तैयारी कर रही है। इसके कई बार प्रयास भी किए गए। सेक्टर-13 में कांग्रेस भवन के पास कार्यालय बनाने के लिए जगह मिली थी, लेकिन यहां पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या थी। ऐसे में पार्टी ने यहां कार्यालय बनाने से मना कर दिया। अब सेक्टर-8 में जमीन ली है। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का शिलान्यास कार्यक्रम तय भी कर दिया था। जिला मीडिया प्रभारी वीनित क्वात्रा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। अब कार्यालय शिलान्यास के लिए फिर से तारीख तय की जाएगी।

chat bot
आपका साथी