भाजपा सरकार ने किसानों के हित में लिए कई बड़े फैसले : सांगवान

शाहाबाद मारकंडा भाजपा के किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जीटी रोड स्थित केशोराम नराती देवी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान ने शिविर का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:23 AM (IST)
भाजपा सरकार ने किसानों के हित में लिए कई बड़े फैसले : सांगवान
भाजपा सरकार ने किसानों के हित में लिए कई बड़े फैसले : सांगवान

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : भाजपा के किसान मोर्चा ने मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर शनिवार को जीटी रोड स्थित केशोराम नराती देवी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में रक्त की कमी को देखते हुए पूरे देश में जिलास्तर पर रक्तदान शिविर लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसानों के खाते में फसल की सीधी पेमेंट डाली गई है। इसके अलावा केंद्र के कृषि मंत्रालय का नाम बदलकर कृषि एवं किसान मंत्रालय रखा है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों को कृषि कानूनों के फायदे बता रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास सिद्धू, जिला उपाध्यक्ष बिल्लू राणा, पवन बड़तौली, बिट्टू थड़ौली, जसविद्र, सोनू, राजेश खानपुर, भीम सिंह, हरदेव व बलबीर गुर्जर मौजूद रहे।

महिलाओं को भी रखना चाहिए अपनी स्वच्छता और स्वास्थ्य का ख्याल : अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हर लाइफ मैटर ठू की सदस्य सविता अरोड़ा ने कहा कि महिलाओं को भी अपनी स्वच्छता और स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

वह हर लाइफ मैटर ठू की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न बस्तियों में चलाए गए जागरूकता अभियान में महिलाओं को संबोधित कर रही थी। संस्था की सदस्य वीणा गर्ग ने कहा कि हर लाइफ मैटर ठू एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो युवतियों के स्वास्थ्य व उनकी शिक्षा के लिए काम कर रही है। संस्था की ओर से शनिवार को सैकड़ों युवतियां व महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बस्तियों में रहने वाले लोगों की आमदनी कम हुई है। इसके कारण घरों में रह रही महिलाओं को भी कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महिलाओं के पास पहुंचकर उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाए हैं।

chat bot
आपका साथी