सरकार को नहीं किसानों की सुध : मेवा सिंह

कांग्रेस का खंड स्तरीय किसान-मजदूर सम्मेलन शनिवार को लाडवा-रादौर रोड स्थित एक पैलेस में किया गया। किसान और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 06:06 AM (IST)
सरकार को नहीं किसानों की सुध : मेवा सिंह
सरकार को नहीं किसानों की सुध : मेवा सिंह

संवाद सहयोगी, लाडवा : कांग्रेस का खंड स्तरीय किसान-मजदूर सम्मेलन शनिवार को लाडवा-रादौर रोड स्थित एक पैलेस में किया गया। किसान और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

विधायक मेवा सिंह ने कहा कि सरकार को देश का अन्नदाता दिखाई नहीं दे रहा। किसान, मजदूर पिछले 80 दिनों से दिल्ली बार्डर पर बैठे हैं। आंदोलन में अब तक करीब 200 से अधिक किसान मर चुके हैं। प्रदेश और देश से भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान व मजदूर के बिना देश खुशहाल नहीं होगा। इस मौके पर पूर्व नपा प्रधान मंदीप सिंह तूर, एससी सैल के जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह डूडा, युवा जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चीमा, रामधारी डूडा, नैब सिंह भालड़, इंद्रराज मथाना व सूबे चंद कटारिया ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी