मोदी की लहर से कुरुक्षेत्र में होगी भाजपा की जीत : सुभाष सुधा
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में इनेलो पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में इनेलो पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे है। इससे थानेसर में भाजपा एक मजबूती की तरफ आगे बढ़ रही है। इस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और इस बार लोकसभा चुनावों में भी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भाजपा का ही प्रत्याशी जीत हासिल करेगा, क्योंकि पूरे देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है और विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। विधायक सोमवार को गांव किरमच में सरपंच ओमप्रकाश व खेल कमेटी के प्रधान प्रेम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासकारी नीतियों से प्रभावित होकर और विधायक सुभाष सुधा की नेक नीतियों और ईमनादारी के कारण खेल कमेटी प्रधान प्रेम, कृष्ण बूरा, गुलाब फौजी, ओमप्रकाश, बलराम बूरा, टींकू बूरा, पूर्ण सिंह, जयपाल बूरा, गुरदयाल बूरा, प्रदीप बूरा, रणसिंह बूरा, हि मत सिंह, पोला राम, राजू ने इनेलो पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। भाजपा के नेता राजेंद्र बाखली ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को ही जीत हासिल होगी, लोग बेसब्री के साथ चुनावों का इंतजार कर रहे है। इस मौके पर प्रकाश, मुकेश, चंद्रभान, रणसिंह, पाला राम, गुलाब सिंह, कृष्ण कुमार, रविद्र कुमार, हरमन, सतपाल, सुंदर सिंह, रामशरण उपस्थित थे।