भाकियू के विरोध से भाजपा की बैठक रद

भारतीय किसान यूनियन ने पिहोवा के कैनाल रेस्ट हाउस में भाजपा बैठक का किसानों ने विरोध किया। जिला प्रशासन को बाकायदा पत्र जारी किया जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्रम को रद करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:17 AM (IST)
भाकियू के विरोध से भाजपा की बैठक रद
भाकियू के विरोध से भाजपा की बैठक रद

संवाद सहयोगी, पिहोवा : भारतीय किसान यूनियन ने पिहोवा के कैनाल रेस्ट हाउस में भाजपा बैठक का किसानों ने विरोध किया। जिला प्रशासन को बाकायदा पत्र जारी किया, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्रम को रद करना पड़ा। किसानों ने भाजपा सरकार व नेताओं को जमकर कोसा। किसानों ने एक बार फिर ऐलान किया कि जब तक कृषि कानून रद नहीं होते तब तक किसान भाजपा की कोई भी बैठक हलके में नहीं होने देंगे।

भाकियू के युवा प्रधान सुखविद्र मुकीमपुरा ने कहा कि भाजपा नेता जानबूझ कर माहौल खराब करने व किसानों को उकसाने के लिए बार-बार कार्यक्रम कर रहे हैं। सुबह जैसे ही किसानों को कार्यक्रम की भनक लगी तो किसान कैनाल रेस्ट हाउस में पहुंचना आरंभ हो गए और नारेबाजी की। किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि आज किसी भी हालत में भाजपा का कार्यक्रम नहीं होने देंगे। भारी बारिश के बावजूद किसानों ने बड़ी संख्या में पहुंच विरोध किया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर रेस्ट हाउस को छावनी में तबदील कर दिया था। उसके बावजूद भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को रद कर दिया। इस मौके पर जोगिद्र काजल, बलजीत, गुरप्रीत मांगना, जगरूप विर्क, संजीव कलसा, राजेश संधौला, राजेंद्र, बलजिद्र व बलजीत कराह साहिब मौजूद रहे।

स्कूल से टूंटी चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शहर थाना पुलिस ने एक प्राइवेट स्कूल से टूंटियां चोरी करने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव रतगल निवासी राहुल के कब्जे से 11 टूंटियां बरामद हुई है। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि सुंदरपुर स्थित प्राइवेट स्कूल संचालक विकास शर्मा ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जुलाई को शाम के समय कोई अज्ञात व्यक्ति स्कूल से पानी की 11 टूंटियां चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ कर्मबीर सिंह को सौंपी। एएसआइ कर्मबीर सिंह व सिपाही रवि कुमार की टीम ने मामले की जांच कर आरोपित रतगल निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से 11 टूंटियां बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी