शहरी ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों भी भाजपा ने लहराया परचम

आमतौर पर शहरी पार्टी के रूप में पहचानी जाने वाले भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में गांव के हर बूथ तक दस्तक दे दी है। इन चुनावों में भाजपा ने हर बूथ तक ना केवल अपनी पहुंच बनाई है बल्कि उस कांग्रेस को पछाड़ते हुए बढ़त भी बनाई है जिसकी पुराने समय से हर बूथ में हिस्सेदारी मानी जाती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 May 2019 09:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 06:43 AM (IST)
शहरी ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों भी भाजपा ने लहराया परचम
शहरी ही नहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों भी भाजपा ने लहराया परचम

विनोद चौधरी, कुरुक्षेत्र :

आमतौर पर शहरी पार्टी के रूप में पहचानी जाने वाले भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में गांव के हर बूथ तक दस्तक दे दी है। इन चुनावों में भाजपा ने हर बूथ तक ना केवल अपनी पहुंच बनाई है बल्कि उस कांग्रेस को पछाड़ते हुए बढ़त भी बनाई है जिसकी पुराने समय से हर बूथ में हिस्सेदारी मानी जाती थी। कुरुक्षेत्र लोकसभा के जो हलके प्योर ग्रामीण माने जाते थे उनमें भी पार्टी ने अच्छे खासे वोट हासिल किए हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा में ज्यादातर बूथों पर भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर तीन लाख 84 हजार 591 वोट से करिश्माई जीत दर्ज करवाई है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा के अतगर्त पड़ने वाले कुरुक्षेत्र जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 419 गांव हैं। इनमें 793 बूथ बनाए गए हैं। इन चारों विधानसभा के ज्यादातर बूथों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज करवाई है। हालांकि कुछ बूथ ऐसे भी हैं कि जिन पर कांग्रेस प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बनाई है, लेकिन वह इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सके। भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में मिली इस जीत के पीछे बूथ स्तर तक की गई मोर्चाबंदी को कारण बता रही है। कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा हलके में सबसे ज्यादा 196 ग्रामीण बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। लाडवा में शहरी क्षेत्र में मात्र 20 बूथ बनाए गए थे। ऐसे में लाडवा से 46082 मतों से बढ़त मिली है। यहां से भाजपा के नायब सिंह सैनी ने 83174 तो दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के निर्मल सिंह ने 37902 मत हासिल किए हैं। इसके बाद पिहोवा में ग्रामीण क्षेत्र में 173 बूथ बनाए गए थे, जबकि शहरी में 27 बूथ थे। पिहोवा हलके में भी भाजपा ने 33348 वोट से जीत दर्ज करवाई है। इस हलके से भाजपा को 68779 और कांग्रेस को 35431 मत मिले हैं। इसी तरह शाहाबाद हलके में भी ग्रामीण क्षेत्र के 151 और शहरी के 34 बूथों पर भाजपा ने 16487 वोटों से बढ़त बनाई है। इस हलके में भाजपा को 62757 और कांग्रेस को 46270 वोट मिले। इसी तरह शहरी माने जाने वाले थानेसर हलके में 100 शहरी और 92 ग्रामीण बूथों पर भाजपा ने 56564 मतों से बढ़त बनाई है। इस हलके में भाजपा को 83956 और कांग्रेस को 27392 मत मिले हैं। थानेसर हलके के भिवानीखेड़ा गांव में बने बूथ पर तो भाजपा को 845 मत मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को मात्र 42 मत मिले हैं। पिहोवा हलके के चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के हलका संयोजक और शक्ति केंद्र प्रमुख सतपाल गढ़ी रोड़ान ने कहा कि इन चुनावों में गांवों के हर बूथ पर भाजपा ने मजबूत दस्तक दी है। पिहोवा में भाजपा का विधायक ना होने पर भी उनके गांव के बूथ पर भाजपा को 394 और कांग्रेस को 178 मत मिले हैं। भाजपा ने हर बूथ पर मजबूती से कार्य किया है।

chat bot
आपका साथी