अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के दूसरी बार प्रधान बने बिमलेश गर्ग

लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर तीसरी बार मंडी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। दो बार चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार भी बिमलेश गर्ग को सर्वसम्मति से लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का दो वर्ष के लिए प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 06:59 AM (IST)
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के दूसरी बार प्रधान बने बिमलेश गर्ग
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के दूसरी बार प्रधान बने बिमलेश गर्ग

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर तीसरी बार मंडी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। दो बार चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार भी बिमलेश गर्ग को सर्वसम्मति से लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का दो वर्ष के लिए प्रधान चुना गया। हर दो वर्ष बाद लाडवा अनाज मंडी का चुनाव होता था, लेकिन मंडी में दो एसोसिएशन बनने के बाद इस बार आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव नहीं हुआ था। चुनाव न होने तथा प्रधान का दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को मंडी के आढ़तियों की प्रधान पद को लेकर बैठक हुई। बैठक अध्यक्षता प्रधान बिमलेश गर्ग ने की। उन्होंने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान बनाने पर सहमति बनी और बिमलेश गर्ग को तीसरी बार भी लाडवा अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान बनाया गया। बिमलेश गर्ग ने कहा कि आढ़तियों ने तीसरी बार उन्हें प्रधान बनाया है। वे आढ़तियों की हर मांग व समस्या को दूर कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार साल से एसोसिएशन के प्रधान पद पर थे। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में कोई भी नया डिफाल्टर पक्का आढ़ती लाडवा मंडी में पनपने नहीं दिया। उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। बकाया करीब तीन करोड़ से अधिक रह गया है उसे इन दोनों सालों में निकलवाने का काम किया जाएगा तथा किसी भी डिफाल्टर को बोली में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी