भाविप ने कोविड केयर सेंटर को भेंट किए मास्क व सैनिटाइजर

शाहाबाद मारकंडा भारत विकास परिषद ने शुगर मिल के कोविड केयर सेंटर में मास्क ग्लब्स सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:47 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:47 AM (IST)
भाविप ने कोविड केयर सेंटर को भेंट किए मास्क व सैनिटाइजर
भाविप ने कोविड केयर सेंटर को भेंट किए मास्क व सैनिटाइजर

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : भारत विकास परिषद ने शुगर मिल के कोविड केयर सेंटर में मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर सहित अन्य जरूरत का सामान भेंट किया गया। परिषद के प्रधान अनिल अरोड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।

शुगर मिल के एमडी वीरेंद्र चौधरी ने परिषद के सदस्यों का आभार व्यक्त जताया। एमडी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस महामारी को हल्के से नहीं लेना चाहिए। देश और प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में व्यवस्थाएं कम रहने और अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी पड़ रही हैं। हम सबका दायित्व बनता है कि घर पर रहें और सुरक्षित रहे। इस मौके पर गुरचरण सिघल, रवनीश कटारिया, राजेश बावेजा, नवीन मंगला, दीपक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, नवीन मित्तल, कुनाल अरोड़ा व जिलाध्यक्ष मनीष मलिक मौजूद रहे।

मातृभूमि सेवा मिशन ने किया सुंदरकांड पाठ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मातृभूमि सेवा मिशन ने वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिए आश्रम परिसर में सुंदरकांड पाठ किया। आचार्य सतीश ने सर्वदेव पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया।

मिशन के संस्थापक डा. प्रकाश मिश्र ने कहा कि रामचरितमानस का सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है, जो श्रीराम के भक्त हनुमान की विजय का है। मनोवैज्ञानिक ²ष्टि से यह आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला हैं। सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है और उसको किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना रूपी महामारी ने भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना के तांडव ने बहुत से लोगों का जीवन ले लिया है।

chat bot
आपका साथी