प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भार्गव, नव्या व अर्शिता बने बेस्ट ड्रामेबाज

डिवाइन स्कूल में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी के आकाश व बरनीत प्रथम तनीशा द्वितीय और प्रभनूर व चहक तीसरे स्थान पर रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:40 PM (IST)
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भार्गव, नव्या व अर्शिता बने बेस्ट ड्रामेबाज
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भार्गव, नव्या व अर्शिता बने बेस्ट ड्रामेबाज

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : डिवाइन स्कूल में बुधवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी के आकाश व बरनीत प्रथम, तनीशा द्वितीय और प्रभनूर व चहक तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा चार में भाविका ने पहला, मिषिका ने दूसरा और अव्या, सीरत व यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं में हितायशी व तरनदीप ने पहला, इशिका ने दूसरा और ईशमीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा में अरनव ने पहला, अगमजोत ने दूसरा और महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा चार में गुरनूर ने पहला, युवराज ने दूसरा और अवनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचवीं कक्षा में आर्शिता ने पहला, सुंशात ने दूसरा और एकजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया। बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा के भार्गव ने पहला, सोहम ने दूसरा और कर्तव्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा में नव्या ने पहला स्थाल हासिल किया। कक्षा पांचवीं में अर्शिता ने पहला और अक्षिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।

आर्य स्कूल की टीम वालीबाल में प्रथम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अंडर-17 वालीबाल की टीम प्रथम रही है। टीम ने शाहाबाद की टीम को हराया था। स्कूल की टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी ने खिलाड़ियों व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र भारद्वाज को उनकी उपलब्धि पर बधाई और लड्डू बांटे। विद्यालय के प्रधान राजकुमार गुप्ता व प्रबंधक निदेशक जय किशन शर्मा ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षक भूपेंद्र भारद्वाज को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी