स्वामी विवेकानंद को मिले भारत रत्न : डा. आशुतोष कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के संस्कृति सदन में चल रहा उतिष्ठ भारत कार्यक्रम संपन्न हो गया। एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार सिंह मुख्य वक्ता और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अंकेश्वर प्रकाश मुख्यातिथि रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 04:36 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 04:36 AM (IST)
स्वामी विवेकानंद को मिले भारत रत्न : डा. आशुतोष कुमार
स्वामी विवेकानंद को मिले भारत रत्न : डा. आशुतोष कुमार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के संस्कृति सदन में चल रहा उतिष्ठ भारत कार्यक्रम संपन्न हो गया। एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार सिंह मुख्य वक्ता और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. अंकेश्वर प्रकाश मुख्यातिथि रहे। भगवान परशुराम महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर जोशी व हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु ठाकुर व कार्यक्रम अध्यक्ष डा. आनंद कुमार रहे। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्य वक्ता डा. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद संपूर्ण देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। गुलामी के काल खंड में निराशा के माहौल के बीच उन्होंने भारतीय संस्कृति का डंका पूरे विश्व में बजाया। दुर्भाग्य की बात है कि भारत के किसी भी संत महात्मा को भारत रत्न नहीं दिया गया। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्वभर में पहुंचाने का कार्य किया गया। ऐसे महात्मा को भी भारत रत्न से नहीं नवाजा गया। विवेकानंद का जीवन संपूर्ण देश के लिए प्रेरणा का विषय है।

मुख्यातिथि डा. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन के कार्यकर्ताओं में स्वामी विवेकानंद का चरित्र झलकता है। विशिष्ट अतिथि डा. योगेश्वर जोशी ने भी अपना संबोधन दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलसाना, आरएसएस के अंबाला जिला प्रचारक कुलदीप पुनिया, कुरुक्षेत्र नगर प्रचारक जयप्रकाश, जिला प्रमुख सौरभ तरीखा, प्रदेश सह मंत्री परमेश चौधरी, गीता निकेतन स्कूल के प्राचार्य नारायण सिंह, कैप्टन गुरनैल, सूबेदार रविद्र कौशिक, नगर उपाध्यक्ष एबीवीपी डा. प्रशांत व प्रदीप कुमार, जिला संयोजक विशाल सैनी, जिला विस्तारक दिनेश फंडन, नगर सह मंत्री हर्ष वर्धन, पवन कौशिक व डा. अश्वनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी