भाकियू ने विधायक पर केस दर्ज करने की मांग उठाई

तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान करने का वीडियो वायरल मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने अब विधायक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 07:33 AM (IST)
भाकियू ने विधायक पर केस दर्ज करने की मांग उठाई
भाकियू ने विधायक पर केस दर्ज करने की मांग उठाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगे का अपमान करने का वीडियो वायरल मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने अब विधायक पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है। वहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर मामले को जान बुझकर तूल देने और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।

भाकियू के प्रेस प्रवक्ता प्रिस वडैच ने कहा कि भाजपा अब तिरंगा यात्रा निकाल रही है। थानेसर में यात्रा के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक सुभाष सुधा के पैरों में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राष्ट्रीयता के नाम पर उनकी सहानुभूति लेना चाहते हैं, लेकिन र सरकार के विधायक ही तिरंगे का अपमान कर है।

वर्जन :

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने साइबर सैल की मदद ली है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मलकीत सिंह, प्रभारी, कृष्णा गेट थाना।

वीडियो में सच्चाई आ जाएगी सामने : सुधा

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि तिरंगे के अपमान की जो वीडियो वायरल हुई है, उस वीडियो को ध्यान से देखे, सच्चाई खुद सामने आ जाएगी। राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनका ऐसा वीडियो बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही। जो सच्चाई होगी वह जांच में सामने आ जाएगी। विपक्षी बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी