जियोलाजी में दाखिले लेकर बनें भू-वैज्ञानिक : चौधरी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एआर चौधरी ने कहा जियोलाजी विषय में दाखिला लेकर भू-वैज्ञानिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में रोजगार के अच्छे अवसर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 06:40 PM (IST)
जियोलाजी में दाखिले लेकर बनें भू-वैज्ञानिक : चौधरी
जियोलाजी में दाखिले लेकर बनें भू-वैज्ञानिक : चौधरी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जियोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एआर चौधरी ने कहा जियोलाजी विषय में दाखिला लेकर भू-वैज्ञानिक बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में रोजगार के अच्छे अवसर हैं। जियोलाजी विभाग से उत्तीर्ण विद्यार्थी जियोलाजी सर्वे आफ इंडिया, आयल एंड नेचुरल गैस कमीशन, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, सतलुज जल विद्युत निगम, वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलाजी, हरियाणा लोकसेवा संघ, कोल इंडिया लिमिटेड, हिदुस्तान जिक लिमिटेड और अन्य कंपनियों में कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में विभाग के एक छात्र अभिनव पूनिया का चयन यूपीएससी की ओर से जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया में भू-वैज्ञानिक पद पर हुआ है। इसके अलावा एमटेक (पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स बारहवीं के बाद) व एमएससी के विद्यार्थियों का चयन सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से दो मास्टर डिग्री कोर्स व पीएचडी कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें एम टेक अप्लाइड जियोलाजी 24 सीटें व एमएससी अप्लाईड जियोलाजी दो वर्षीय कोर्स की 30 सीटें हैं। इतना ही नहीं जियोलाजी की विदेश में भी बहुत मांग है। विभाग से बहुत से विद्यार्थी विदेशों में नौकरी व उच्च शिक्षा के लिए चुने जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हर कक्षा में फील्ड टूर पर भेजा जाता है जिससे विद्यार्थी यथार्थ प्रकृति में शिलाओं की संरचना एवं उनकी बनावट को किताबों में लिखी बातों से मिलान कर के सफल भूवैज्ञानिक बनें।

लोकसंपर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विभाग के पाठ्यक्रमों में आनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो रही है। आनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुवि की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी