ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गांव ¨हगाखेड़ी की आंगनबाड़ी वर्कर परमजीत कौर ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 01:00 AM (IST)
ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक
ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गांव ¨हगाखेड़ी की आंगनबाड़ी वर्कर परमजीत कौर ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर कोई भी महिला अपने घर पर ही स्वयं का काम-काज शुरू कर सकती हैं। लड़कियों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह गांव की आंगनबाड़ी में महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर जागरूक करते हुए बोल रही थी। इस मौके पर महिलाओं ने बेटी बचाने के लिए संकल्प लिया। गांव की पूर्व सरपंच सरबजीत कौर ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। देश की लड़कियों ने खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रखा है।

chat bot
आपका साथी