दीपावली उत्सव पर थाल सज्जा प्रतियोगिता में बीबीए की वंदना प्रथम

दीपावली के उपलक्ष्य में मंगलवार को जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हम फाउंडेशन ने दीपावली को लेकर जरूरतमंद लोगों की मिट्टी के दिए बांटे गए तो द्रोणाचार्य डिग्री कालेज परिसर में प्रतियोगिता आयोजित कर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लेकर जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 06:09 PM (IST)
दीपावली उत्सव पर थाल सज्जा प्रतियोगिता में बीबीए की वंदना प्रथम
दीपावली उत्सव पर थाल सज्जा प्रतियोगिता में बीबीए की वंदना प्रथम

- दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित किए कार्यक्रम जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : दीपावली के उपलक्ष्य में मंगलवार को जगह-जगह विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। हम फाउंडेशन ने दीपावली को लेकर जरूरतमंद लोगों की मिट्टी के दिए बांटे गए तो द्रोणाचार्य डिग्री कालेज परिसर में प्रतियोगिता आयोजित कर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को लेकर जागरूक किया गया।

द्रोणाचार्य डिग्री कालेज में दीपावली के उपलक्ष्य में करवाई गई थाल सज्जा प्रतियोगिता बीबीए द्वितीय वर्ष की वंदना प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की शिवानी दूसरे और बीए अंतिम वर्ष की कोमल तीसरे स्थान पर रही। कालेज प्राचार्य डा. अरुण पुनियानी ने बताया कि तोरण सज्जा में बीएससी की मान्या प्रथम, बीए की अनसूया दूसरे और बीए अंतिम वर्ष की कोमल तीसरे स्थान पर रही। दीया-मोमबत्ती सज्जा में बीए काम प्रथम वर्श की निकेत पहले, बीसीए द्वितीय वर्ष की नेहा दूसरे और बीसीए प्रथम वर्ष की सन्नी तीसरे स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को कालेज प्रबंधक समिति के चेयरमैन सोम सचदेवा, विपिन अग्रवाल, पोरस चौधरी व कोमलदीप कौर की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संगीत विभाग के शिक्षक विरेंद्र सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजिका सहायक प्रोफेसर श्वेता वशिष्ठ व नीरू, मनोरंजनात्मक कार्यक्रम की संयोजिका डा. अनिता हांडा, ममता शर्मा, डा. वरेंद्र कौर, डा. इंदु चौहान, गौरव कुमार, डा. शिक्षा रानी, हरभजन सिंह, मनजिदर सिंह, करनजीत सिंह, संदीप कुंडू, टिवकल खुराना व प्रियंका मौजूद रही।

वोकल फार लोकल अभियान को बढ़ावा देना जरूरी

हम फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर वोकल फार लोकल अभियान को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंद लोगों को मिट्टी के दीये बांटे गए। संस्था के संयोजक राकेश वर्मा ने बताया कि संस्था का प्रयास है कि हर परिवार में मिट्टी के दीयों से रोशनी हो। इससे मिट्टी से दीये बनाने वाले परिवारों को रोजगार मिलेगा तथा भारत सरकार के वोकल फार लोकल अभियान को बल मिलेगा। हमें विदेशी लड़ियों से परहेज करना चाहिए। संस्था की ओर से मंगलवार को विभिन्न जगहों पर जाकर दीये वितरित किए गए। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष संजय चौधरी, राजीव मोदगिल, धर्मपाल शोरगीर व अतुल ग्रोवर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी