नई अनाज मंडी में बासमती की बोली एक घंटे में ही बंद होने पर बवाल

थानेसर की नई अनाज मंडी में बासमती और 1121 किस्म की बोली ना होने पर किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। किसानों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। किसानों ने कहा कि शनिवार को एक घंटा भर ही बोली की गई है उसके बाद रजिस्टर में ढेरियों की एंट्री कर सीधे रेट लगाकर किसानों की धान को लूटा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:50 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:50 AM (IST)
नई अनाज मंडी में बासमती की बोली एक घंटे में ही बंद होने पर बवाल
नई अनाज मंडी में बासमती की बोली एक घंटे में ही बंद होने पर बवाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थानेसर की नई अनाज मंडी में बासमती और 1121 किस्म की बोली ना होने पर किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। किसानों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। किसानों ने कहा कि शनिवार को एक घंटा भर ही बोली की गई है, उसके बाद रजिस्टर में ढेरियों की एंट्री कर सीधे रेट लगाकर किसानों की धान को लूटा जा रहा है। इसी अनदेखी पर पहले मंडी में हो-हल्ला हुआ तो उसके बाद मार्केट कमेटी कार्यालय पर पहुंचे किसानों ने बवाल मचाया। थोड़ी देर में शुरू करवाने की कही बात

मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे किसानों ने कहा कि वह तीन दिनों से अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। शनिवार को 12 बजे के लगभग बोली शुरू हुई थी, इसके बाद वह सवा एक बजे बोली बंद कर दी गई। बोली शुरू करवाने की मांग को लेकर किसान एकत्रित होकर मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे तो सचिव ने थोड़ी देर में शुरू करवाने की बात कही। इसके बाद भी दो बजे बोली शुरू नहीं हुई तो किसान दोबारा एकत्रित होकर अधिकारी के पास पहुंचे। बगैर बोली के हो रही किसानों से लूट

गांव झींझरपुर के किसान जयदेव ने बताया कि बोली की बजाय खरीददार अकेले-अकेले जाकर रेट लगा रहे हैं। इससे किसानों को लूटा जा रहा है। नियमानुसार मंडी में बोली करवाई जानी जरूरी है। अधिकारी किसानों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। किसान रणधीर, रत्न सिंह, बलवान सिंह, सतपाल ने कहा कि सचिव की ओर से जो कर्मचारी भेजा गया था उसने किसानों को ही आपस में लड़वाने का काम किया। रविवार को करवाई जाएगी बोली

मार्केट कमेटी सचिव राहुल मेव ने बताया कि किसी पारिवारिक कारण के चलते तीन परचेजर आज बीच में ही बोली छोड़कर चले गए थे। उनके चले जाने के कारण बोली नहीं हो पाई। किसानों की मांग को देखते हुए इस रविवार को बोली करवाई जाएगी। अगर कोई अधिकारी नियमों की अनदेखी करता है तो उसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी