बिना मास्क के घूमने पर 59 लोगों के काटे चालान

कुरुक्षेत्र पुलिस महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान को 24 मई तक बढ़ाने के बाद अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को नियमों की अवहेलना करने पर 59 लोगों के बिना मास्क के चालान किए और लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन के नियमों की उल्लंघना करने का एक मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:53 AM (IST)
बिना मास्क के घूमने पर 59 लोगों के काटे चालान
बिना मास्क के घूमने पर 59 लोगों के काटे चालान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान को 24 मई तक बढ़ाने के बाद अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस ने तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को नियमों की अवहेलना करने पर 59 लोगों के बिना मास्क के चालान किए और लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन के नियमों की उल्लंघना करने का एक मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए आमजन को अपने घरों में रहना होगा। खाने-पीने व दवाई लेने के अलावा घरों से न निकलें। यह संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से लगातार फैल रहा है। इस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शारीरिक दूरी की पालना करनी अति आवश्यक है। जिला पुलिस कोरोना महामारी से आमजन की सुरक्षा के लिए गलियों, सड़कों व चौराहों पर दिन व रात ड्यूटी कर रही है और बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों व नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर रही है। सुरक्षित हरियाणा अभियान के नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोरोना महामारी में खादी का सुरक्षा कवच

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना वायरस से सुरक्षा देने के लिए खादी ने थ्री व फॉर लेयर मास्क तैयार किए हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। ये मास्क सुरक्षा के साथ-साथ आरामदायक भी साबित हो रहे हैं। साथ ही लोगों को आकर्षित करने के लिए इन्हें कई तरह के रंगों में बनाया गया है।

खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की राय थ्री लेयर मास्क तैयार किए गए हैं। खादी-सूती मास्क डबल-लेयर सूती कपड़े से बने हैं। यह मास्क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत में हैं। लोगों की मांग के अनुसार विभिन्न आकारों में मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि सूती-खादी की दो आंतरिक परतों और खादी सिल्क की सबसे ऊपरी परत के साथ भी बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी