बार सदस्यों ने दिल्ली जाकर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली जा कर किसानों को समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने किसान आंदोलन में 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट दी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 09:59 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 09:59 AM (IST)
बार सदस्यों ने दिल्ली जाकर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन
बार सदस्यों ने दिल्ली जाकर किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली जा कर किसानों को समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने किसान आंदोलन में 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट दी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र से वकील दिल्ली बॉर्डर पर समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों पर जितने भी केस दर्ज किए गए हैं वे उनको निशुल्क लड़ेंगे और उनको बरी कराने का काम करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह सेखों ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की मांगे माननी चाहिए। ठंड के मौसम में किसान पिछले एक माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। ठंड के कारण कई किसानों की मौत भी हो चुकी है। सभी वकील साथियों ने किसान आंदोलन में 21 हजार सहयोग राशि दी और कहा कि वे समय-समय पर भी जितना भी सहयोग हो सकेगा करेंगे। हम से होगा उतना हम सहयोग करते रहेंगे। इस मौके परमजीत सिंह सैनी, सचिव साधू राम शर्मा, पूर्व प्रधान मनोज वशिष्ठ, प्रवास चौधरी, प्रवीण मलिक, सुखदेव सिंह गिल, शक्तिमान सिंह, सुरजीत पलवल, सहदेव, राजविद्र सिंह चंदी, अनिमेष भारद्वाज, रविद्र सांगवान, गुरदेव चट्ठा, शमशेर सिंह मलिक मौजूद रहे।

दुष्कर्म में साथ देने वाली महिला गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : शहर थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर शादी रचाने व दुष्कर्म करने के मामले में साथ देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रतगल निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को थानेसर के बंत उर्फ गोली, उषा, रूबी, नेहा ने अगवा किया। आरोपित बंत उर्फ गोली ने उसके साथ जबरन शादी रचाई और दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच महिला अधिकारी पवनदीप को सौंपी गई थी। पुलिस ने आरोपित महिला उषा को गिरफ्तार किया।

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 16 लाख

कुरुक्षेत्र : झांसा थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने शिकायतकर्ता से 16 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के गांव नारायणा निवासी विक्रम ने अदालत में याचिका दायर की थी कि वह विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात कर्म सिंह, लक्खा सिंह व खरैती लाल से हुई। आरोपितों ने बातचीत के दौरान कहा कि वे उसे अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए आरोपितों ने 16 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने आरोपितों को 16 लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपितों ने उसे विदेश नहीं भेजा। आरोपितों ने साजिश के तहत धोखाधड़ी कर उससे 16 लाख रुपये हड़प लिए।

chat bot
आपका साथी