रात भर बरसे बदरा, जिले में हुई 33.91 एमएम बरसात

एक दिन पहले शुक्रवार को दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद देर रात जिला भर में जमकर बरसे बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। देर रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात सुबह करीब सात बजे तक जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:45 AM (IST)
रात भर बरसे बदरा, जिले में हुई 33.91 एमएम बरसात
रात भर बरसे बदरा, जिले में हुई 33.91 एमएम बरसात

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : एक दिन पहले शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद देर रात जिला भर में जमकर बरसे बादलों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। देर रात तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात सुबह करीब सात बजे तक जारी रही। ऐसे में सुबह तक जिला भर में औसत 33.91 एमएम बरसात हुई। बरसात के चलते कई जगह निचले इलाकों में सड़कों पर पानी खड़ा हो गया। जब सुबह लोग अपने काम के लिए निकले तो सड़कों पर पानी जमा मिला। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रातभर में सबसे अधिक 63 एमएम बरसात पिहोवा में दर्ज की गई, जबकि लाडवा में सबसे कम आठ एमएम दर्ज की गई। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बरसात के चलते घंटों बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्र में सेक्टर 30, 3, 4 और 29 के काफी क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी बरसात का दौर जारी रह सकता है।

बिजली गुल होने से झेली परेशानी

तेज हवा के साथ आई बरसात से बिजली गुल होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई घंटों तक बिजली ना आने पर लोगों के इनवर्टर सिटी मार गए। बिजली के इंतजार में लोगों को रात बैठकर गुजारनी पड़ी। बरसात के चलते अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। इसी तरह हवा में नमी 68 फीसद रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने कहा कि अभी बरसात का दौर जारी रहेगा।

---

बरसात की डिटेल

ब्लॉक एमएम

थानेसर 53

पिहोवा 63

लाडवा 8

बाबैन 12.5

शाहाबाद 26

इस्माईलाबाद 41

chat bot
आपका साथी