भावी पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

कुरुक्षेत्र प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भिवानी खेड़ा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों व युवाओं के सहयोग से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:34 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:34 AM (IST)
भावी पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
भावी पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रयास संस्था और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भिवानी खेड़ा गांव में जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों व युवाओं के सहयोग से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मूल रूप से भिवानी खेड़ा निवासी सेवानिवृत मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी ने इसका नेतृत्व किया।

प्रयास संस्था के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि समाज में नशा तेजी के साथ फैल रहा है. युवा वर्ग इसकी चपेट में तेजी से आ रहा है. लोगों को नशे को छोड़ देना चाहिए। वे ऐसा कर अपना परिवार और घर फिर से बसा सकते हैं। समाज में आज युवाओं को आगे आकर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए। सेवानिवृत मुख्य तकनीकी अधिकारी नरेश सैनी ने कहा कि प्रयास संस्था नशे में ग्रस्त व्यक्ति का नशा छुड़वा रही है. इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया।

पर्यावरण संरक्षण पर ऑनलाइन कार्यक्रम आज

जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग और मदर नेचर अनलिमिटेड, यूनाइटेड किगडम के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। यह जानकारी कुवि के लोकसंपर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने दी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ऑनलाइन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और वनस्पति विभाग के शिक्षक, शोधार्थी तथा यूके संस्था के अध्यक्ष दीपक जशपरा इस कार्यक्रम से जुडें़गे। विभागाध्यक्ष प्रो. नीलू सूद ने इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों तथा विश्वविद्यालय के हित में एक उत्तम प्रयास बताया। भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर इन गंभीर चितनीय समस्याओं का हल खोजने की संभावनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। प्रो. नीलू सूद ने बताया कि इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के बोटेनिकल गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी