नकाबपोश युवकों ने कैफे संचालक पर किया हमला, 40 हजार लूटे

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-पांच में नकाबपोश युवकों ने कैफे में घुसकर इसके संचालक पर जानलेवा हमला बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:55 AM (IST)
नकाबपोश युवकों ने कैफे संचालक पर किया हमला, 40 हजार लूटे
नकाबपोश युवकों ने कैफे संचालक पर किया हमला, 40 हजार लूटे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सेक्टर-पांच में नकाबपोश युवकों ने कैफे में घुसकर इसके संचालक पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकानदार पर डंडे व बिडों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। गंभीर हालत में उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित उससे 40 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ है।

सेक्टर पांच निवासी अजय ने बताया कि उसकी सेक्टर पांच की मार्केट की एक नंबर दुकान में कैफे चलाता है। वह शनिवार सुबह लगभग नौ बजे अपने कैफे पर साफ-सफाई कर रहा था। इसी समय मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उनके हाथों में डंडे व बिडे थे। तीनों युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। वे कुछ देर बाद उसके कैफे में घुस आए। वह कुछ समझ पाता आरोपितों ने उस पर डंडों-बिडो से हमला बोल दिया। आरोपित उसकी दुकान से 40 हजार रुपये भी लूट कर ले गए। इसकी सूचना सेक्टर पांच चौकी पुलिस को दी गई है। सेक्टर पांच चौकी पुलिस प्रभारी राजकुमार का कहना है कि इस संबंध में शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी