अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

सीआइए-टू ने अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पिहोवा की नंद कालोनी निवासी योगेश उर्फ योगी को एक देसी कट्टा सप्लाई किया था। आरोपित मुज्जफरनगर के गांव मदकरीमपुर निवासी राजा को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM (IST)
अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

फोटो संख्या : 05 संवद सहयोगी, पिहोवा : सीआइए-टू ने अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पिहोवा की नंद कालोनी निवासी योगेश उर्फ योगी को एक देसी कट्टा सप्लाई किया था। आरोपित मुज्जफरनगर के गांव मदकरीमपुर निवासी राजा को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआइए-वन प्रभारी मनदीप सिंह के नेतृत्व में मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, कर्मबीर सिंह, संजीव कुमार व एसपीओ गुरदेव सिंह की टीम पिहोवा के मुख्य चौक पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नंद कालोनी निवासी योगेश पिहोवा ढांड़ रोड पर कैची कट के पास ढांड की ओर जाने वाली सड़क पर खड़ा है। उसके पास एक देसी कट्टा है। पुलिस टीम ने रेड कर एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेश उर्फ योगी बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बिना कारतूस के बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने यह देसी कट्टा मुज्जफरनगर के राजा ने सप्लाई किया था। सीआइए-टू की टीम ने आरोपित योगेश की पहचान पर आरोपित मुज्जफरनगर के गांव मदकरीमपुर निवासी राजा को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी