घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपित गिरफ्तार

थानेसर पुलिस ने अकेली युवती को देख घर में घुसकर छेड़छाड़ करने विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:45 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:45 AM (IST)
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपित गिरफ्तार
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना सदर थानेसर पुलिस ने अकेली युवती को देख घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि थाना सदर थानेसर के अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि वह अपने घर में सो रही थी। रात के समय धर्मबीर उनके घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच महिला हवलदार ममता देवी को सौंपी। इसके बाद सेक्टर पांच पुलिस चौकी प्रभारी उन निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक राम प्रकाश व महिला हवलदार ममता देवी की टीम ने आरोपित को

सेक्टर पांच की मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी