झांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर दो साल बाद हुई गिरफ्तारी

कुरुक्षेत्र झांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कामकाज में बाध डालने के मामले में दो साल बाद एक महिला कर्मी को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:40 AM (IST)
झांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर दो साल बाद हुई गिरफ्तारी
झांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर दो साल बाद हुई गिरफ्तारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

झांसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कामकाज में बाधा डालने के मामले में दो साल बाद एक महिला कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपित के खिलाफ स्वास्थ्य केंद्र में ही तैनात सहायक कर्मी ने पुलिस को शिकायत दी थी।

जानकारी के अनुसार साल 2018 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत अधिकारी नरोत्तम दास ने लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कांबोज को शिकायत सौंपी थी। उनकी ओर से इस शिकायत पर जांच के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस शिकायत में स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत कई कर्मियों पर उन्होंने रंजिश रखने के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि वह अपने परिवार सहित सामुदायिक केंद्र में बने रिहायशी मकानों में रहता है। इस मामले में आरोपितों ने पहले भी काफी हो हल्ला किया था। मामला बढ़ने पर स्वास्थ्य केंद्र के गेट को ताला लगा दिया था। ऐसे में पीड़ित ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की भी शिकायत की थी। मामला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने एक महिला कर्मी को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी