जिले में छह मिट्रिक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था, एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में प्लांट का काम शुरू

कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर जिले में ऑक्सीजन का कोटा छह एमटी कर दिया है। इससे पहले कुरुक्षेत्र को चार एमटी ऑक्सीजन मिल रही थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कुरुक्षेत्र के लिए आक्सीजन का छह8 एमटी से भी ज्यादा बढ़ाने की मांग की है। विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना का संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:04 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:04 AM (IST)
जिले में छह मिट्रिक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था, एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में प्लांट का काम शुरू
जिले में छह मिट्रिक टन ऑक्सीजन की व्यवस्था, एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में प्लांट का काम शुरू

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना का संक्रमण बढ़ने पर जिले में ऑक्सीजन का कोटा छह एमटी कर दिया है। इससे पहले कुरुक्षेत्र को चार एमटी ऑक्सीजन मिल रही थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कुरुक्षेत्र के लिए आक्सीजन का छह8 एमटी से भी ज्यादा बढ़ाने की मांग की है।

विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना का संक्रमण का प्रभाव अभी कम नहीं हो रहा है। इसलिए सरकार और प्रशासन लगातार इस संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इस समय कुरुक्षेत्र के कोरोना मरीजों को आक्सीजन समय पर उपलब्ध करवाना एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती पर खरा उतरने के लिए सभी सांझे प्रयास कर रहे है। इस जिले में अब मरीजों को आक्सीजन की ज्यादा जरूरत है और मरीजों के लिए चार एमटी आक्सीजन का कोटा मिल रहा है। इस कोटे को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के बाद छह एमटी करवाया गया है। अब कुरुक्षेत्र को छह एमटी कोटा मिलना शुरू हो गया है। इसके बाद मरीजों के लिए ओर अधिक आक्सीजन की मात्रा की जरूरत है।

11 एमटी कराने का प्रयास

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की है। इस कोटा को 11 एमटी के आसपास करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि मरीजों की संख्या में ज्यादा इजाफा होने से अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से अस्पतालों में बेड की भी संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। उनका प्रयास है कि कुरुक्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ना आने दी जाए। इस कठिन समय में समाज सेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई है। गीता स्कूल संस्था ने प्रशासन को करीब 100 बेड की व्यवस्था कराई है। इसके अलावा अन्य संस्थाएं भी सहायता और सहयोग के लिए आगे आई है।

अस्पताल में जल्द ही प्लांट

एनएचएआइ व डीआरडीओ ने सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन का प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट को शीघ्र ही स्थापित कर दिया जाएगा। प्लांट के लगने से सिविल अस्पताल के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाएगी। प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन होगा। इससे मरीजों की ऑक्सीजन संबधित समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार फीडबैक ली जा रही है ताकि किसी भी मरीज को दिक्कत ना आने पाए।

chat bot
आपका साथी