महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार, 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण व समाज में रोल माडल के रूप में कार्य करने व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:26 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:26 AM (IST)
महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार, 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे
महिलाओं को मिलेगा पुरस्कार, 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण व समाज में रोल माडल के रूप में कार्य करने व विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

डीपीओ नीतू रानी ने कहा कि पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व 21 हजार से लेकर 1 लाख 50 हजार रुपये राशि तक की नकद राशि दी जाएगी। इसके लिए महिलाएं 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए योग्यताएं व शर्तें विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण बायोडाटा के साथ उत्कृष्ट महिलाओं की ओर से समाज में दिए गए अपने योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय के माध्यम से भेजे जा सकते है। ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इन पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन

इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीव अवार्ड, एएनएम, नर्स, महिला एमपीडब्लयू, महिला खिलाड़ी शामिल है। वहीं साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए है।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन नौ तक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार ने भारत की एकता और अखंडता में योगदान के लिए दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नौ अगस्त तक आनलाइन नामांकन आमंत्रित किए है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता के कारकों को बढ़ावा देने और मजबूत व एकजुट भारत के मूल्यों को सुदृढ़ करने में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की घोषणा 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाएगी।

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि पुरस्कार में एक पदक और एक प्रशस्ति-पत्र शामिल होगा। इस पुरस्कार के साथ कोई मौद्रिक अनुदान या नकद पुरस्कार प्रदान नहीं दिया जाता है। भारत का कोई भी नागरिक धर्म, जाति, लिग, जन्म स्थान, आयु, व्यवसाय और किसी भी संस्था या संगठन के भेदभाव के बिना पुरस्कार के लिए पात्र होगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक आवेदनकर्ता गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर इस पुरस्कार से संबंधित जानकारी ले सकते है और वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन भी कर सकते है।

chat bot
आपका साथी