नशे के विरुद्ध प्रयास संस्था ने निकाली 57वीं जागरूकता यात्रा

नशा एक ऐसा व्यसन है जो मानव के मस्तिष्क और मानव देह पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और मानव इसकी चपेट में आकर धीरे-धीरे मृत्यु की और अग्रसर हो जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:29 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:29 AM (IST)
नशे के विरुद्ध प्रयास संस्था ने निकाली 57वीं जागरूकता यात्रा
नशे के विरुद्ध प्रयास संस्था ने निकाली 57वीं जागरूकता यात्रा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नशा एक ऐसा व्यसन है, जो मानव के मस्तिष्क और मानव देह पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और मानव इसकी चपेट में आकर धीरे-धीरे मृत्यु की और अग्रसर हो जाता है। ये शब्द प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र की महिला प्रधान प्रो. सुशीला चौहान ने पीपली में गली गली में घूमकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक हुए कहे।

प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यकारी प्रधान एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप-निरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि प्रयास संस्था की ओर से कुरुक्षेत्र में यह 57वीं जागरूकता यात्रा है। उन्होंने कहा कि नशे में चरस, हेरोइने, स्मैक, अफीम, नशे की गोलियां और नशे के टीके सबसे अधिक भयंकर नशे है। जो मानव के मन और मस्तिष्क पर सीधे वार करते है और मानव का जीवन नरक से भी अधिक दुखदायी बन जाता है। इस मौके पर प्रयास संस्था के उप-प्रधान कर्मचंद, प्रशांत शर्मा, मोहित, धर्मेंद्र, छोटे लाल, राम गोपाल व रणबीर मौजूद रहे।

लायंस क्लब रिवर ने की गौ-ग्रास सेवा

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : लायंस क्लब मारकंडा रिवर की ओर से रविवार को श्री कृष्णा गौशाला में गौ-ग्रास सेवा की गई। क्लब के प्रधान नवीन मित्तल ने कहा कि क्लब की ओर से हर माह गौ-ग्रास सेवा की जाती है। इसके अलावा समाजसेवा के अनेक कार्य क्लब के सदस्यों व नगरवासियों के सहयोग से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर सचिन मित्तल, रजनीश गर्ग, अजय कंसल, प्रवीण मित्तल, विपुल अग्रवाल, दीपक गुप्ता व आर्यन मित्तल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी