आजाद नगर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया अन्नप्राशन दिवस

महिला एवं बाल विकास खंड परियोजना अधिकारी कुसुम कंबोज के मार्गदर्शन में शहर के आजाद नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। सीडीपीओ कुसुम कंबोज ने बताया कि नवजात शिशु के छह महीने की आयु पूरी होने पर बच्चे को मां के दूध के अलावा ऊपरी आहार शुरू करवाने को अन्न प्रशासन दिवस मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:07 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:07 AM (IST)
आजाद नगर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया अन्नप्राशन दिवस
आजाद नगर आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया अन्नप्राशन दिवस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास खंड परियोजना अधिकारी कुसुम कंबोज के मार्गदर्शन में शहर के आजाद नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। सीडीपीओ कुसुम कंबोज ने बताया कि नवजात शिशु के छह महीने की आयु पूरी होने पर बच्चे को मां के दूध के अलावा ऊपरी आहार शुरू करवाने को अन्न प्रशासन दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नवजात बच्चों के छह महीने का होने के बाद माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों सहित बुलाकर उन्हें अन्नप्राशन के बारे में जानकारी दी जाती है। आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता सुनीता ने सभी माताओं को बताया कि बच्चे की छह महीने का होने के उसे ऊपरी आहार खिचड़ी, दलिया, दही, सूजी की खीर व दाल का पानी देना शुरू कर देना चाहिए। इससे बच्चा हृष्ट-पुष्ट बनता है।

उन्होंने महिलाओं को बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक आहार है। इससे बच्चों में रोगों के प्रति लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा होती है। शिशु के उत्तम विकास के लिए पहले छह महीने तक उसे केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी