श्रद्धा और उत्साह से मनाया अन्नकूट और गोवर्धन पर्व

जिलेभर में अन्नकूट व गोवर्धन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। मंदिरों व आश्रमों लगाए भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद पैक करके दिया। वहीं सायं श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्व पर पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन बना कर अनाज के साथ पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 11:53 PM (IST)
श्रद्धा और उत्साह से मनाया अन्नकूट और गोवर्धन पर्व
श्रद्धा और उत्साह से मनाया अन्नकूट और गोवर्धन पर्व

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिलेभर में अन्नकूट व गोवर्धन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ। मंदिरों व आश्रमों लगाए भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कई मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद पैक करके दिया। वहीं सायं श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्व पर पूजन किया। श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन बना कर अनाज के साथ पूजन किया।

ब्रह्मसरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी प्राचीन हनुमान मंदिर कुरुक्षेत्र में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के पावन पर्व पर तीसरे दिन मंदिर में अन्नकूट पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में शिक्षाविद् प्रेम कुमार शर्मा के सानिध्य में संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ हुआ। आरती उपरांत मंदिर में भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के समक्ष माथा टेका तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रबंधक विजय शर्मा, मुख्य पुजारी हिमांशु शर्मा, नरेंद्र सिंह, गुप्तचर मानकी, पूनम, सरिता देवी, धर्मेंद्र सिंह, गौरव अरोड़ा, मखन उपस्थित रहे।

श्री अद्वैत विज्ञान मठ दंडी आश्रम के स्वामी नारायण स्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने नवग्रह पूजन कर हवन में आहुतियां डाली। भंडारे के मुख्य यजमान जीत महाजन ने भंडारा दिया। स्वामी नारायण स्वरूप ब्रह्मचारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

संवाद सहयोगी लाडवा के अनुसार अखंड सिद्ध हनुमान मंदिर मथाना चौकी में शुक्रवार को गोवर्धन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के संचालक स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने की। गोवर्धन पर सुबह कालीन सभा में मंदिर में संगीतमय सुंदर कांड का पाठ व दोपहर को विश्व कल्याण हेतु हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर अन्नकूट का भंडारा लगाया। भंडारे के मुख्य यजमान बलबीर सिंह मथाना, राजीव जिदल, विनय जिदल रादौर रहे। भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनिल, अश्वनी पंचाल, राहुल, रोहित उपस्थित थे।

वहीं श्री विश्वकर्मा मंदिरों सहित खेड़ा मंदिर में शुक्रवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई। जयंती के मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन हुआ। लाडवा रामकुंडी सहित लाडवा के खेड़ा मंदिर में अन्नकूट के भंडारे लगाए गए। खेड़ा मंदिर में स्वामी गिरी राज सेवा आश्रम समिति की तरफ से खेड़ा मंदिर धर्मशाला में अन्नकूट भंडारा लगाया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में समिति के प्रधान संदीप कुमार, धर्मेंद्र राणा, रविद्र चौधरी, श्याम सिंह, राजीव कुमार, गुरुदत्त, रमेश गोयल, ओम प्रकाश, रामकरण, गौरव, आर्यन, राजेश शर्मा, ओम प्रकाश, राज किशन, सतीश कुमार, राजीव, टिकू, राजू, मनफूल, सुमित, सुखबीर, सलिद्र, भूपिद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी