पिपली में अंजू बनी बेस्ट मदर

गांव बीड़-पिपली सर्कल पिपली की आंगनबाड़ी में बेस्ट मदर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में अंजू प्रथम आरती द्वितीय व कुलदीप कौर तृतीय रही। इस दौरान सुपरवाइजर प्रेमलता ने उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:52 AM (IST)
पिपली में अंजू बनी बेस्ट मदर
पिपली में अंजू बनी बेस्ट मदर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ कुसुम कम्बोज के निर्देशानुसार पर सुपरवाइजर प्रेमलता की अगुवाई में गांव बीड़-पिपली सर्कल पिपली की आंगनबाड़ी में बेस्ट मदर प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में अंजू प्रथम, आरती द्वितीय व कुलदीप कौर तृतीय रही। इस दौरान सुपरवाइजर प्रेमलता ने उपस्थित महिलाओं को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं महिलाओं को आपकी बेटी-हमारी बेटी, सुकन्या समृद्धि योजनाओं के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को बच्चे के खान-पान व साफ-सफाई के बारे में अवगत करवाया गया। इस मौके पर एएनएम अनुराधा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरमीत, रजनी, मनदीप व सुनीता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी