मारपीट कर सोने की चेन झपटने व जान से मारने की धमकी देने का एक आरोपित काबू

संवाद सहयोगी पिहोवा पिहोवा शहर थाना पुलिस ने मारपीट कर सोने की चेन झपटने और जान से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 05:41 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 05:41 AM (IST)
मारपीट कर सोने की चेन झपटने व जान से मारने की धमकी देने का एक आरोपित काबू
मारपीट कर सोने की चेन झपटने व जान से मारने की धमकी देने का एक आरोपित काबू

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा शहर थाना पुलिस ने मारपीट कर सोने की चेन झपटने और जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपित को एक साल बाद काबू कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपितों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था।

पिहोवा के गांव गोचरांद निवासी परमजीत सिंह ने आठ जनवरी 2020 को पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसने 35 एकड़ भूमि ठेके पर गांव जुरासी कलां निवासी मेहर सिंह व कश्मीर सिंह से गांव भट्ट माजरा में ली हुई है। सात जनवरी को वह अपनी गाड़ी में शाम के समय जितेंद्र सिंह व गुरजीत सिंह के साथ गांव गोचरांद में गए थे। वहां वे कमलजीत उर्फ जीता के कमरे में खाना देने के लिए गए। जीता राम उसके खेतों में खाद डालने का काम करता है। वह जीता राम के कमरे में बैठ गया। उसी समय एक गाड़ी में सवार होकर सात लड़के आए और एकदम जीता राम के कमरे में घुस गए। उन्होंने जीता राम को थप्पड-मुक्के मारने शुरू कर दिए। उनके बीच में बोलने पर युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसने पहचान पत्र दिखाने की कही तो उन्होंने उसके साथी जितेंद्र के सिर में लोहे की राड से चोट मारी। एक लड़के ने उसके हाथ पर चोट मारी। अन्य ने गुरजीत व जितेंद्र को नीचे गिराकर मुक्के-लातें मारी। आरोपितों ने उसकी सोने की चेक खींच ली और फरार हो गए। आरोपितों ने जाते समय उनको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ मोहिद्र सिंह को सौंप दी थी। एएसआइ मोहिद्र सिंह की टीम ने आरोपित गांव गोचरांद निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी