जाली दस्तावेजों पर धोखाधड़ी कर फोन लेने का एक आरोपित गिरफ्तार

पुलिस की अपराध शाखा दो ने बजाज फाइनेंस में जाली दस्तावेज पेश करके धोखाधड़ी से मोबाइल फोन लेने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहाली के गुरुनानक कालोनी निवासी बलदेव सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:08 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:08 AM (IST)
जाली दस्तावेजों पर धोखाधड़ी कर फोन लेने का एक आरोपित गिरफ्तार
जाली दस्तावेजों पर धोखाधड़ी कर फोन लेने का एक आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा दो ने बजाज फाइनेंस में जाली दस्तावेज पेश करके धोखाधड़ी से मोबाइल फोन लेने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहाली के गुरुनानक कालोनी निवासी बलदेव सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 दिसंबर 2018 को बजाज फाइनेंस के सहायक प्रबंधक नीरज कांबोज ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि मोहाली निवासी संजीव कुमार गुप्ता, चंडीगढ़ निवासी कर्ण कुमार, हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी अमित कत्याल, कुरुक्षेत्र के सेक्टर पांच निवासी विपिन कुमार, सेक्टर पांच निवासी अजय कुमार, सेक्टर 13 निवासी बलजिद्र सिंह, सेक्टर तीन निवासी राजिद्र सिंह व सेक्टर तीन निवासी राजकुमार ने बजाज फाइनेंस में जाली दस्तावेज पेश करके अलग-अलग दुकानों से धोखाधड़ी से आठ मोबाइल फोन फाइनेंस पर ले लिए हैं। उन्होंने कंपनी किस्तें नहीं दी।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शहर थाना पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मामले की जांच पुलिस की अपराध शाखा दो के एएसआइ जयपाल की टीम को सौंपी गई। अन्य आरोपितों की धरपकड़ तेज

एएसआइ जयपाल की टीम ने आरोपित अमित कुमार व संजीव कुमार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए थे। आरोपितों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपितों को जेल भेज दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपितों के ठिकाने की तलाश कर ली थी। एसआइ जीत सिंह, एएसआइ जयपाल, मुख्य सिपाही दीपक व जयपाल की टीम ने आरोपित मोहाली की गुरुनानक कालोनी निवासी बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी