जान से मारने की नियत से गोली चलाने का एक और आरोपित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा एक ने अवैध हथियार सहित घर में घूस कर वसूली के लिए जान से मारने की नियत से गोली चलाने मारपीट व तोड़फोड़ करने के एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:56 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:56 AM (IST)
जान से मारने की नियत से गोली चलाने का एक और आरोपित गिरफ्तार
जान से मारने की नियत से गोली चलाने का एक और आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस की अपराध शाखा एक ने अवैध हथियार सहित घर में घूस कर वसूली के लिए जान से मारने की नियत से गोली चलाने, मारपीट व तोड़फोड़ करने के एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

डीएसपी यातायात नरेंद्र सिंह ने बताया कि महादेव मोहल्ला निवासी गुरशरण उर्फ अंशुल ने छह फरवरी को कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि पांच फरवरी की रात को उसके पास गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी अशोक मिश्रा उर्फ कन्नू का फोन आया। उसने बताया कि सन्नी, शंटी और 2-3 अन्य लडकों ने उसके घर पर हमला कर दिया है। उसके पड़ोसी विपिन ने बताया कि शंटी ने उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। वह इससे पहले भी कई बार पैसे लेकर गया है। उसने उसको पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात के चलते शंटी, सन्नी तथा 2-3 अन्य लड़कों ने उसके घर पर हमला कर दिया। इसमें नितिन वर्मा तथा उसकी पत्नी को चोट लगी। कृष्णा गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआइ राजकुमार को सौंपी थी। इसकी जांच के बाद में मामले की जांच सीआइए-वन को सौंपी गई। पुलिस ने मामले में आरोपित गांव मोरथला निवासी नितेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने दीपू वर्मा, विक्की, शुभम, मयंक, शंटी व सन्नी के साथ मिलकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी। सीआइए-वन ने 29 मार्च को मुख्य आरोपित प्रवेश उर्फ शंटी को गिरफ्तार कर उससे दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए थे। सीआइए-वन प्रभारी जसपाल सिंह के नेतृत्व में एएसआइ प्रेमचंद ने एक अन्य आरोपित मसीता हाउस निवासी दीपक वर्मा उर्फ दीपू वर्मा को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी